Move to Jagran APP

Mahashivratri 2020: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा जनकपुर धाम...

सीतामढ़ी में महाशिवरात्रि पर अद्भूत नजारा देखने को मिला। शिव बारात निकाले गए जिसमें बच्‍चे भगवान शिव के‍ वेश में नजर आएं। हर तरफ श्रद्धा व आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है।

By Murari KumarEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 04:32 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 04:32 PM (IST)
Mahashivratri 2020: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा जनकपुर धाम...
Mahashivratri 2020: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा जनकपुर धाम...

सीतामढ़ी, जेएनएन। मां जानकी की धरती सीतामढ़ी में आज शिव और शक्ति की भक्ति का अदभूत नजारा देखने को मिल रहा है। महाशिवरात्रि पर हर तरफ श्रद्धा व आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। दर्शन व जलाभिषेक को भक्तों की कतारें लगी हैं। बम-बम भोले की गूंज से पूरा वातावरण गूंज उठा है।

loksabha election banner

शिवालयों से फूटते भक्ति संगीत के बोल वातावरण में मिस्री घोल रहे हैं। महादेव का फूल-मालाओं व बागंबरी पोशाक से श्रृंगार हो रहा है। फूल, बेलपत्र, धतूरा आदि से पूजन के बाद बाबा का अभिषेक दुग्ध व जल से किया गया है।

अलसुबह से ही शिवालयों में लगी रही भीड़

 भजन-कीर्तन का भी विशेष प्रबंध है। भूत-भावन बाबा की बरात में मनोहारी झांकी सज रही है। सजावट की अलौकिक छटा बरबस ध्यान आकृष्ट कर रही है। अलसुबह से बड़ी तदाद में श्रद्धालु भगवान भोले शंकर के दर्शन कर रहे हैं।

शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक के लिए श्रद्धालु कतारबद्ध हैं। भगवान शंकर की बरात की मनोहारी झांकियां निकल रही हैं। श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धा छलक रही है। खासकर महिलाओं में अति उत्साह दिख रहा।

महिलाओं ने पति के लिए रखा व्रत

विवाहित महिलाएं अक्षय सुहाग के लिए उपवास रख कर पूजन करती हैं। कुंवारी कन्याएं आदर्श पति के रूप में स्थापित भगवान शिव की ही तरह जीवनसाथी की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं। देररात शिव-पार्वती विवाह महोत्सव का आयोजन होगा। उधर, मेजरगंज प्रखंड के कुंआरी मदन गांव में भगवान शिव की बरात निकली। भूत, प्रेत और राक्षसों की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

महिला पूजा समिति, मेजरगंज की अध्यक्ष मुन्नी सिंह, सचिव अभिलाषा सिंह, कोषाध्यक्ष शालू सिंह, सदस्य काजल कुमारी, पूजा कुमारी, किशु कुमारी, निक्की सिंह, वर्षा सिंह ने मिलकर बाबा की आकर्षक झांकी निकाली। सदस्यों ने बताया कि कुंआरी मदन गांव में रात्रि शिव विवाहोत्सव भी होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.