नित्यानंद राय ने कहा - आतंकवाद का पूर्ण सफाया करेगी केंद्र सरकार Samastipur News
रविवार को क्षेत्र के दौरे पर थे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय। कहा- बंगाल की हिंसा का जवाब ममता दीदी को देगी जनता।
By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 09:17 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 09:17 PM (IST)
समस्तीपुर, जेएनएन। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि आतंकवाद का पूर्ण सफाया करने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। चाहे वह देश के अंदर हो या बाहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश की सीमा पूरी तरह सुरक्षित है। वे रविवार को क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान पत्रकारों से कहा कि भारत सहित संपूर्ण विश्व से आतंकवाद को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री ने जो अभियान शुरू किया है, उसमें विश्व के सभी नेता सहयोग कर रहे हैं।
भारत सहित संपूर्ण विश्व से आतंकवाद का नामोनिशान मिटकर रहेगा। कहा कि बंगाल में जारी हिंसा का जवाब जनता विधानसभा चुनाव में ममता दीदी को देगी। ममता की देश विरोधी, जन विरोधी नीतियों से बंगाल की जनता खफा हो चुकी है इससे पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने खुदनेश्वर स्थान और चंदौली के यज्ञ समारोह में पूजा अर्चना की। इसके बाद ताजपुर में भाजपा के सदस्यता अभियान में भी हिस्सा लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें