Move to Jagran APP

मगरमच्छ ने वनकर्मियों की टीम पर किया हमला, एक कर्मी घायल West Champaran News

03 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया मगरमच्छ। नहर से निकलकर चरघरिया गांव में घुस गया था मगरमच्छ।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 05:54 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 05:54 PM (IST)
मगरमच्छ ने वनकर्मियों की टीम पर किया हमला, एक कर्मी घायल West Champaran News
मगरमच्छ ने वनकर्मियों की टीम पर किया हमला, एक कर्मी घायल West Champaran News

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। नहर से निकल कर एक मगरमच्छ शनिवार की सुबह बगहा दो प्रखंड के चरघरिया गांव के मैनेजर तिवारी के घर में घुस गया। मगरमच्छ को पकडऩे के लिए जब वन विभाग की टीम पहुंची तो मगरमच्छ ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया, जिसमें एक वनकर्मी घायल हो गया। घायल वनकर्मी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब तीन घंटे के मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़ा। इस दौरान गांव में अफरातफरी का माहौल रहा।

loksabha election banner

 वाल्मीकिनगर के रेंजर महेश प्रसाद ने बताया कि शनिवार सुबह करीब चार बजे मगरमच्छ चरघरिया गांव निवासी मैनेजर तिवारी के घर में घुस गया। मगरमच्छ को देखकर घर के सभी सदस्य भयभीत हो गए और घर छोड़कर बाहर निकल गए। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। मगरमच्छ को पकडऩे की कोशिश हो रही थी। इसी दौरान वह मैनेजर तिवारी के घर से निकल कर विनोद कुशवाहा एवं शंभू भगत के घर में घुस गया।

 वनकर्मी लगातार उसे पकडऩे की कोशिश में लगे थे। इसी दौरान उग्र हो गया और हमला कर दिया, जिसमें वनकर्मी पवन कुमार घायल हो गए। घायल वनकर्मी को आंशिक जख्म है। काफी मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़ा और सुरक्षित गंडक नदी के जलाशय में छोड़ दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.