तुर्की में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज Muzaffarpur News
प्राथमिकी में पीडि़ता के पिता ने कहा कि इलाके के चार युवक उसकी लड़की को एक महिला के माध्यम से घर से बुलाकर ले गए। आरोपितों ने लीची के बगीचा में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। तुर्की ओपी के एक गांव में किशोरी के साथ लीची के बगीचा में सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे तस्करी कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना 29 जून की रात की बताई गई है। घटना की रात से लड़की अपने घर वापस नहीं लौटी। उसकी उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है। लड़की के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करा कर चार युवकों को आरोपित किया है।
प्राथमिकी में पीडि़ता के पिता ने कहा कि इलाके के चार युवक उसकी लड़की को एक महिला के माध्यम से घर से बुलाकर ले गए। आरोपितों ने लीची के बगीचा में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही उसने आशंका जताया कि उसकी लड़की को तस्करी कर दिया गया है।
उधर, तुर्की ओपी प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि पीडि़ता के पिता की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। पीडि़ता की बरामदगी एवं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है अथवा नहीं, इसका खुलासा पीडि़ता की बरामदगी के बाद ही हो सकेगा। प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत हो रहा है।