Move to Jagran APP

अधिकाधिक लोगों को पार्टी से जोडऩे का किया जाएगा काम Muzaffarpur News

महानगर जदयू ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने को झोंकी ताकत। जदयू के सदस्यता अभियान को तीन दिन बचे हैं। वार्ड अध्यक्ष 12 तक सदस्यता रसीद जमा कर देंगे।

By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 01:13 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2019 01:13 PM (IST)
अधिकाधिक लोगों को पार्टी से जोडऩे का किया जाएगा काम Muzaffarpur News
अधिकाधिक लोगों को पार्टी से जोडऩे का किया जाएगा काम Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जदयू के सदस्यता अभियान को अब महज तीन दिन बचे हैं। इसलिए पार्टी नेताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। अभियान की समीक्षा के लिए महानगर जदयू की बैठक अध्यक्ष अंबरीश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में उनके आवासीय कार्यालय में हुई। इसमें महानगर अध्यक्ष ने कहा कि अभियान पांच जुलाई तक चलेगा। बचे तीन दिनों में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडऩे का काम किया जाएगा। सभी वार्ड अध्यक्ष 12 जुलाई तक सदस्यता रसीद जमा कर देंगे।

loksabha election banner

   19 अगस्त तक सभी वार्डो के क्रियाशील सदस्यों की सूची उपलब्ध करा दी जाएगी, ताकि किसी प्रकार का संशोधन हो तो किया जा सके। प्रदेश संगठन सचिव सह प्रभारी कमलेश पांडे ने कहा कि आने वाले चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर हर विधानसभा क्षेत्र में अपनी ताकत दिखाएगी।

  मौके पर अभियान की समन्वयक जानकी श्रीवास्तव, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ चंंद्रवंशी, सुधा चौधरी, मिथिलेश पटेल, किरण देवी महतो, देवानंद प्रसाद, मो. ओवैद राजा, शिवशंकर साह, सुनील कुमार चौधरी, दिलीप राज सहनी, मो.चांद, संतोष कुमार, अशरफ वारसी, कृष कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

जदयू का सदस्यता अभियान जारी 

मड़वन प्रखंड की बड़कागांव उत्तरी, दक्षिणी, रक्सा पंचायतों में जदयू नेता जाबिर हुसैन के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान चार सौ लोगों को जदयू का प्राथमिक सदस्य बनाया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार, प्रमुख शबाना खातून, पूर्व प्रमुख लक्षमी चंद्रा, पूर्व मुखिया मोतिउर्रहमान, नेयाज अहमद, कैलाश राम, शैलेश कुमार ,चुन्नू सिंह, लखेंद्र पटेल आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.