Move to Jagran APP

नेपाल में त्रिशूली नदी में यात्री बस गिरी, पांच की मौत, 29 घायल

नेपाल के कांकडभीट्ठा से काठमांडू जा रही थी यात्री बस। मरने वालों में दो की नहीं हो सकी है पहचान। बचाव कार्य में स्थानीय लोग जनपद पुलिस व सेना के जवान सहयोग करने में जुटे है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 07:00 PM (IST)Updated: Sun, 19 May 2019 07:00 PM (IST)
नेपाल में त्रिशूली नदी में यात्री बस गिरी, पांच की मौत, 29 घायल
नेपाल में त्रिशूली नदी में यात्री बस गिरी, पांच की मौत, 29 घायल

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। नेपाल में एक नदी में यात्री बस के गिरने से पांच यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 29 लोग घायल हो गए। मृतकों में सीता थपालिया (35), विशाल गिरि (20), राजकुमार सुवेदी (51) सहित पांच लोग है। इसमें से दो लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। उनकी पहचान की जा रही है। पूर्वी चंपारण के रक्सौल से मिली जानकारी के अनुसार, यात्री बस नेपाल के झापा जिला के कांकडभीट्ठा से काठमांडू जा रही थी जो त्रिशुली नदी में गिर गई।

loksabha election banner

  नेपाल पुलिस कार्यालय गुजरी के निरीक्षक हेमराज धिमरे ने बताया कि ना 7 ख 4387 नंबर की यात्री बस त्रिशूली नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में 29 लोग घायल बताए गए है। दुर्घटना के बाद बचाव कार्य में स्थानीय लोग जनपद पुलिस व सेना के जवान सहयोग करने में जुट गए। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद मौके पर कई पुलिस अधिकारी पहुंच गए। वहीं लोगों की भीड़ जुट गई।

  दुर्घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। दुर्घटना की जानकारी होने पर बस में सवार यात्रियों के परिजन अस्पताल पहुंचने लगे। नेपाल जनपद के अधिकारी घायलों के इलाज पर नजर रखे हुए है। अभी तक दुर्घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.