तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यवसायी की मौत, हंगामा, सड़क जाम
मृतक की पहचान बीबीगंज के कृष्ण भूषण चंद्रा के रूप में हुई है। इसके बाद घटनास्थल पर लोगों का आक्रोश बढ़ गया और जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
मुज़फ़्फ़रपुर, जेएनएन। तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार की जान ले ली। यह दुर्घटना सदर थाना के भगवानपुर चौक पर बुधवार को हुई जहां ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यवसायी की मौत मौके पर हो गई। मृतक की पहचान बीबीगंज के कृष्ण भूषण चंद्रा के रूप में हुई है। इसके बाद घटनास्थल पर लोगों का आक्रोश बढ़ गया और जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। आक्रोशितों ने सड़क जाम कर दिया जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशितों को समझाने में जुट गई।
इसके बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त किया। जाम के दौरान लोगों की परेशानी बढ़ गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया। गाड़ी चालक की पहचान की जा रही है। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद व्य वसायी के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
अस्पताल में व्यवसायी के परिजनों की भीड़ लग गई है। इधर, गोबरसही में अनियंत्रित बस ने महिला को रौंद दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें निजी अस्पताल में स्थानीय लोगों ने भर्ती कराया। आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ की। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप