योग दिवस पर दी गई आसनों की जानकारी
मुंगेर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर असरगंज गायत्री शक्तिपीठ में योग दिवस उत्साह पूर्वक
By Edited By: Published: Tue, 21 Jun 2016 09:34 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jun 2016 09:34 PM (IST)
मुंगेर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर असरगंज गायत्री शक्तिपीठ में योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। शांतिकुंज के निर्देश पर सारे कार्यक्रम समय से संपन्न किए गए। योगाचार्य बालेश्वर कुमार ने योग का अर्थ, स्वस्थ शरीर, सकारात्मक ¨चतन और सभ्य समाज के बारे में बताया। योग मानक के अनुसार सभी योगों से होने वाले लाभों को सविस्तार बताया गया। प्रो. आरके चौधरी ने वेदमूर्ति तपोनिष्ट युग महर्षि श्रीराम शर्मा के उद्घोषणाओं को समझाया। आज 50 वर्ष आगे ऋषि ने उद्घोषणा किया है कि भारत पूरे विश्व का सरताज बनेगा। वह अब सत्य प्रतीत हो रहा है। इस मौके पर काफी संख्या में शक्ति पीठ के परिजन लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें