गंगा का जलस्तर 38.04 मीटर पर स्थिर
मुंगेर । जिला के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर होने लगी है। शुक्रवार को गंगा नदी क
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 09:14 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 09:14 PM (IST)
मुंगेर । जिला के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर होने लगी है। शुक्रवार को गंगा नदी का जलस्तर 38. 04 मीटर पर पहुंचकर स्थिर है।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर फिलहाल स्थिर है। क्षेत्र के निचले इलाकों में गंगा नदी का पानी फैल जाने के कारण प्रभावित लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जिला में गंगा नदी का खतरे का निशान 39.33 मीटर है। गंगा अब खतरे के निशान से महज 1.29 मीटर नीचे बह रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें