विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तारापुर में शिक्षक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी

Published: Tue, 30 Jun 2026 12:09 AM (IST)

तारापुर के देवगांव मध्य विद्यालय के शिक्षक देवेंद्र कुमार का शव उनके किराये के कमरे से बरामद किया गया।

कमरे में पड़ा शव। (जागरण)

कमरे में पड़ा शव। (जागरण)

HighLights

  1. तारापुर में शिक्षक देवेंद्र कुमार का शव कमरे से मिला।

  2. पुलिस ने खिड़की तोड़कर शव बरामद किया, जांच जारी।

  3. एफएसएल टीम बुलाई गई, मौत का कारण अज्ञात।

संवाद सहयोगी, तारापुर (मुंगेर)। तारापुर प्रखंड के मध्य विद्यालय देवगांव में कार्यरत शिक्षक देवेंद्र कुमार का शव सोमवार की शाम उनके किराये के कमरे से बरामद किया गया।

वह मूल रूप से पटना के एजी कॉलोनी के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही तारापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।

दरअसल, सोमवार को विद्यालय में अवकाश था। दिनभर शिक्षक कमरे से बाहर नहीं निकले। शाम में स्थानीय लोगों को संदेह हुआ।

खिड़की से झांकने पर शिक्षक जमीन पर अचेत अवस्था में पड़े दिखे। इसके बाद चौकीदार को सूचना दी गई। सूचना पर अपर थानाध्यक्ष सुबन्ता कुमारी, दरोगा अनिल सिंह और मादार इरफान खान पुलिस बल के साथ पहुंचे।

खिड़की तोड़कर घुसी पुलिस

पुलिस ने खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में शिक्षक का शव जमीन पर पड़ा मिला। उनके शरीर पर केवल गमछा था और हाथ में झाड़ू था।

कमरे में कुछ दवाएं भी बिखरी मिलीं। शिक्षक जिस मकान में रह रहे थे, वह सेवानिवृत्त फौजी शशिभूषण कुमार का बताया जा रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने स्वजन को सूचना दे दी है। स्वजन के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- पटना में फर्जी पुलिस बनकर आए, सैल्यूट मारा और 28 KG चांदी लेकर हुए फुर्र; FIR दर्ज