Move to Jagran APP

सफाई कर्मियों की हड़ताल से बिगड़ी शहर की सूरत, बारिश ने बढ़ाई परेशानी

मुंगेर । नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल बुधवार को छठें दिन भी जारी रहा। सफाई क

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 09:21 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 09:21 PM (IST)
सफाई कर्मियों की हड़ताल से बिगड़ी शहर की सूरत, बारिश ने बढ़ाई परेशानी
सफाई कर्मियों की हड़ताल से बिगड़ी शहर की सूरत, बारिश ने बढ़ाई परेशानी

मुंगेर । नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल बुधवार को छठें दिन भी जारी रहा। सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की स्थिति नारकीय हो गई है। शहर के अधिकांश चौक-चौराहे कूड़ा डंपिग यार्ड में तब्दील हो गया है। बीते छह दिनों से चौक-चौराहे पर जमे कूड़ा से उठने वाले दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शहर के शास्त्री चौक, गुलजार पोखर, आबकारी गोदाम, नगर भवन, नंदकुमार पार्क आदि जगहों पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। कूड़ा का उठाव नहीं होने के कारण अब शहर के लोग महामारी फैलने की आशंका जता रहे हैं।

loksabha election banner

------------------------------------

बारिश ने बढ़ाई परेशानी

शहर में लगातार हो रही बारिश ने परेशानी बढ़ा दी। बुधवार की सुबह हुई बारिश के बाद शादीपुर, पूरबसराय, शाहजुबैर रोड, माधोपुर सहित कई जगहों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार तक बारिश होने की संभावना है। ऐसे में नगर निगम कर्मी के हड़ताल पर रहने से शहर की स्थिति और बदतर हो जाएगी। सड़क पर पसरे गंदगी और जलजमाव के कारण शहरवासियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बुधवार को नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के नेता ब्रह्मदेव महतो के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने निगम कार्यालय के समक्ष जमकर नारेबाजी की। ब्रह्मदेव महतो ने कहा कि जबतक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाएगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगा। निगम प्रशासन ने हड़ताल समाप्त कराने को लेकर कोई पहल नहीं किया। हरबार निगम प्रशासन द्वारा आश्वासन देकर हड़ताल को समाप्त करवा दिया जाता है। बाद में मांगों को पूरा करने की दिशा में कोई पहल नहीं किया जाता है। हड़ताल के लिए पूरी तरह से निगम प्रशासन जिम्मेवार है। नगर निगम द्वारा एनजीओ कर्मी का ईटीएफ नियमत: 12 प्रतिशत कटना चाहिए, जबकि वर्तमान में 24 प्रतिशत काटा जा रहा है। निगम प्रशासन कटे पैसे को ईटीएफ में जमा करें। सेवा काल में एनजीओ कर्मी की मौत होने के बाद उसके आश्रित को मुआवजा के साथ उसे काम पर रखे। अन्य नगर निकाय की तरह मुंगेर नगर निगम में दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 450 रुपये प्रतिदिन करें। माननीय उच्च न्यायालय के आलोक में पेंशन का भुगतान करें। सेवानिवृत कर्मचारियों को एक मुश्त सेवांत लाभ दे। इन सारी मांगों को नगर निगम पूरी कर दे, तो हमलोग हड़ताल समाप्त कर देंगे।

------------------------

बोले नगर आयुक्त

नगर निगम कर्मी के हड़ताल पर चले जाने से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नाले के जाम रहने से सड़क पर जलजमाव की स्थिति पैदा हुई है। हड़ताल समाप्त कराने के लिए बुधवार को भी नगर निगम प्रशासन और संघ के नेताओं के बीच वार्ता हुई। लेकिन वे लोग अपनी मांग पर अड़े हैं। दैनिक मजदूरी बढ़ाना अभी संभव नहीं है। कोरोना काल में ज्यादा रिवन्यू भी जमा नहीं हो पा रही है। आने वाले वित्तीय वर्ष में इस पर विचार किया जाएगा। शहरवासियों के हितों में नगर निगम कर्मी हड़ताल समाप्त कर काम पर लौट आएं।

श्रीकांत शास्त्री, नगर आयुक्त, नगर निगम मुंगेर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.