बेकापुर में बंद समर्थक और स्थानीय लोगों में झड़प
मुंगेर। राजद के बिहार बंद का जिला मुख्यालय में व्यापक असर दिखा। जिला राजद अध्यक्ष प्रमोद कुमार
मुंगेर। राजद के बिहार बंद का जिला मुख्यालय में व्यापक असर दिखा। जिला राजद अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में बंद समर्थक कार्यकर्ता सुबह से ही सड़क पर उतर आए। राजद कार्यकर्ताओं ने जगह जगह आगजनी कर वाहनों का परिचालन बाधित किया। वहीं, स्कूल और बैंकों को भी बंद करा दिया। पूरबसराय पुल के समीप सड़क जाम कर राजद कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को रोक दिया। वहीं, बेकापुर में बंद समर्थक और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। इसमें राजद नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह मुंगेर नगर निगम के डिप्टी मेयर सुनील राय जख्मी हो गए। सुनील राय ने इसको लेकर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सुनील राय ने भाजपा समर्थक पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जेपी लाल और ओपी लाल ने शोर मचाना शुरू कर दिया कि बंद कराने राजद कार्यकर्ता आ गया। इसके बाद कुछ युवाओं ने हमला बोल दिया। इधर, राजद कार्यकर्ताओं ने मुंगेर स्टेशन पहुंच कर कुछ देर के लिए मालगाड़ी और खगड़िया जाने वाली पैसेंजर गाड़ी को भी रोका। लेकिन, रेल पुलिस के जवानों ने राजद कार्यकर्ताओं को समझाबुझा कर रेलवे ट्रैक से हटा दिया। मौके पर नरेश ¨सह यादव, आदर्श कुमार राजा, शिशिर कुमार लालू, प्रेम कुमार यादव, मंटू शर्मा, युवा राजद जिलाध्यक्ष परवेज चांद, छात्र राजद जिला उपाध्यक्ष लालू यादव, उपमहापौर सुनील राय, राजद नेता मोइन राईन, दिनेश यादव, पंचायती राज जिलाध्यक्ष मनीष यादव, मु. आबिद, मु. रिजवान, मु. शकील आदि शामिल थे। वहीं, शरद गुट के जिलाध्यक्ष जफर अहमद ने भी राजद कार्यकर्ताओं के साथ बाजार बंद कराने में हिस्सा लिया।