विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर के लाल का बिहार फुटबॉल में डंका, प्रवीण शंकर सिंह बने 'हेड ऑफ रेफरी', संतोष ट्रॉफी से यहां तक का सफर

Published: Thu, 29 Oct 2026 09:18 PM (IST)

मुंगेर के प्रवीण शंकर सिंह को बिहार फुटबॉल संघ में 'हेड ऑफ रेफरी' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी ...और पढ़ें

बिहार फुटबॉल में 'हेड ऑफ रेफरी' मनोनीत होने पर मुंगेर के प्रवीण शंकर सिंह।

बिहार फुटबॉल में 'हेड ऑफ रेफरी' मनोनीत होने पर मुंगेर के प्रवीण शंकर सिंह।

HighLights

  1. प्रवीण शंकर सिंह बिहार फुटबॉल संघ के हेड ऑफ रेफरी बने।

  2. 1990 में संतोष ट्रॉफी में बिहार का प्रतिनिधित्व किया था।

  3. 1993 से रेफरी के रूप में खेल में महत्वपूर्ण योगदान।

संवाद सहयोगी, मुंगेर। बिहार फुटबॉल के क्षेत्र में मुंगेर जिले के नाम एक और बड़ी व ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है। जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी व रेफरी प्रवीन शंकर सिंह को बिहार फुटबॉल संघ (Bihar Football Association) में 'हेड ऑफ रेफरी' की अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस उपलब्धि और नई जिम्मेदारी की खबर मिलते ही मुंगेर के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मुंगेर जिला फुटबॉल संघ के सदस्यों समेत बिहार फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव भवेश कुमार ने उन्हें इस नए पद के लिए बधाई दी और इसे उनकी वर्षों की कठिन मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम बताया।

खेल कोटे से मिली थी जमालपुर रेल में नौकरी

प्रवीन शंकर सिंह का खेल सफर काफी प्रेरणादायी रहा है। वर्ष 1990 में प्रतिष्ठित 'संतोष ट्रॉफी' (Santosh Trophy) में बिहार का प्रतिनिधित्व करने के बाद, उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें खेल कोटे (Sports Quota) के तहत जमालपुर रेल कारखाने में सरकारी नौकरी मिली थी। एक कुशल खिलाड़ी के रूप में उन्होंने हमेशा युवा खिलाड़ियों को मैदान में बेहतर प्रदर्शन करने, खेल भावना बनाए रखने और अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

1993 से शुरू किया रेफरी का सफर

फुटबॉल खेल की गहरी समझ और इसके प्रति जुनून ने उन्हें आगे चलकर रेफरी बनने के लिए प्रेरित किया। वर्ष 1993 में उन्होंने बतौर रेफरी अपने करियर की शुरुआत की। अपनी लगन, मैदान पर सटीक निर्णयों और निष्पक्ष कार्यशैली के दम पर उन्होंने बहुत जल्द बिहार के सबसे भरोसेमंद और प्रतिष्ठित रेफरियों में अपना स्थान बना लिया।

बधाइयों का लगा तांता

बिहार फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव भवेश कुमार ने कहा कि प्रवीन शंकर सिंह ने अपने लंबे खेल सफर में अपने अनुभव और कार्यकुशलता से एक अलग और अनुकरणीय पहचान बनाई है। उनके हेड ऑफ रेफरी बनने से बिहार में फुटबॉल के तकनीकी स्तर और रेफरी व्यवस्था में गुणात्मक सुधार आएगा। मुंगेर जिला फुटबॉल संघ के अधिकारियों, स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की है।