Move to Jagran APP

ब्यूटी पार्लर पहुंची दुल्‍हन को पुलिस जवान ने मारी गोली, फिर खुद को मारने का किया प्रयास; असफल हुआ तो भागा

Police Jawan Shot Bride In Beauty parlour मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के कस्तूरबा वाटर्स स्थित जावेद हबीब स्पा (ब्यूटी पार्लर) में संवरने पहुंची दुल्हन को रविवार की रात गोली मार दी गई। स्पा में घुसकर गोली मारने के बाद युवक फरार हो गया।

By Jagran NewsEdited By: Prateek JainPublished: Sun, 21 May 2023 10:11 PM (IST)Updated: Sun, 21 May 2023 10:11 PM (IST)
ब्यूटी पार्लर पहुंची दुल्‍हन को पुलिस जवान ने मारी गोली, फिर खुद को मारने का किया प्रयास; असफल हुआ तो भागा
ब्यूटी पार्लर पहुंची दुल्‍हन को पुलिस जवान ने मारी गोली, आरोपी फरार; मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस

मुंगेर, संवाद सहयोगी: कासिम बाजार थाना क्षेत्र के कस्तूरबा वाटर्स वर्क्स स्थित जावेद हबीब स्पा (ब्यूटी पार्लर) में संवरने पहुंची दुल्हन को रविवार की रात गोली मार दी गई। स्पा में घुसकर गोली मारने के बाद युवक फरार हो गया। पुलिस ने पिस्टल और खोखा बरामद किया है। एक गोली दायां तरफ कंधे से होते हुए निकल गई।

loksabha election banner

युवती की रविवार की रात शादी होनी थी, उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने हालत खतरे से बाहर बताई है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर राजेश कुमार और कई थानों की पुलिस पहुंची। युवती के पिता से मामले की जानकारी ली। 

अमन ने पिस्‍टल लोड कर दुल्‍हन को पीछे से मारी गोली 

दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तारापुर दियारा के महेशपुर निवासी जितेंद्र कुमार की बेटी अपूर्वा कुमारी (26) की रविवार की शादी थी। अपूर्वा की बरात खड़गपुर से आ रही थी। शादी से पहले अपूर्वा कस्तूरबा वाटर्स वर्क्स के पास स्पा (ब्यूटी पार्लर) पहुंची थी। 

दुल्हन यहां संवर रही थी कि इस बीच गांव के ही अमन कुमार पहुंचा और युवती को पीछे से गोली मार दी। गोली चलते ही दुल्हन गिर गई और स्पा में अफरा-तफरी मच गई।

आरोपी की फाइल फोटो

अमन कुमार बिहार पुलिस का जवान है, फिलहाल पटना में उसकी तैनाती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है। चिकित्सक ने बताया कि गोली अभी फंसी हुई है, लेकिन युवती की हालत खतरे से बाहर है।

फुटेज से हुई पहचान 

घटना के बाद परिवार वालों का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस जावेद हबीब पहुंची। यहां के संचालक और कर्मियों से बातचीत की और सीसीटीवी फुटेज खंगाला।

पुलिस ने फुटेज से आरोपी युवक की पहचान कर ली है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले युवक को गिरफ्तार किया जाएगा। युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पिस्टल छोड़कर भागा अमन

स्पा के कर्मचारियों ने बताया कि युवती के साथ ही युवक आया था। संवरने के दौरान युवती के पीछे ही युवक खड़ा था। कर्मियों ने बताया कि उन्हें लगा कि परिवार का सदस्य है।

इस बीच अमन ने पिस्टल में गोली लोड की और युवती को पीछे से मार दी। इसके बाद अमन ने भी खुद को गोली मारने का प्रयास किया, इसमें वह सफल नहीं रहा। कर्मियों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया। इस बीच वह किसी तरह भाग निकला।

एक गोली दाएं कांधे से होते हुए सीने की तरफ से निकल गई है। युवती की हालत खतरे से बाहर है। सीटी स्कैन कराया जा रहा है। - डॉ. पीएम सहाय, सिविल सर्जन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्पा सेंटर से कोई खोखा नहीं मिला है। एक्सरे में शरीर में गोली नहीं होने की रिपोर्ट आई है। पुलिस हर एंगल से इसकी पड़ताल कर रही है। - राजेश कुमार, एसडीपीओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.