बिहार: मुंगेर में सड़क किनारे मिला जिंदा बम, मचा हड़कंप, दहशत में लोग
बिहार के मुंगेर जिले में जिंदा बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया है। बम मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बम को निष्क्रिय करने की कवायद जारी है।
By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 29 Jun 2019 11:37 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jun 2019 03:36 PM (IST)
मुंगेर, जेएनएन। अहले सुबह मुंगेर जिले के तारापुर सरौना पथ पर बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। प्रत्यक्षदर्शी पूर्व उपप्रमुख नारायणपुर निवासी विनोद सिंह ने बताया कि देखने पर बम जैसी चीज होने की आशंका पर मैंने पुलिस को सूचना दी तो देखने के बाद पुलिस ने जिंदा बम होने की पुष्टि की है। इस सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना पर एएसपी अभियान राणा नवीन सिंह, इंसपेक्टर रत्नेश जमादार, थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार आदि मौके पर पहुंच गए हैं। जमालपुर से बम निरोधक दस्ता को भी बुलाया गया है।
सोनरवा बासा में पूर्व उप प्रमुख के भाई निरंजन सिंह के बासा के बरामदा पर किसी ने बम रख दिया था। रात में बासा पर कोई रहता नहीं था। ऐसे में पुलिस यह जांच में जुट गई है कि आखिर बासा पर बम किसने रखा है?
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें