घनी आबादी में संचालित दो ईकाइयों को बंद करने का आदेश
भागलपुर। स्थानीय तिलकामांझी हनुमान नगर में संचालित दो ईकाइयों को बंद करने का निर्देश राज्
भागलपुर। स्थानीय तिलकामांझी हनुमान नगर में संचालित दो ईकाइयों को बंद करने का निर्देश राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के क्षेत्रीय पदाधिकारी दिनेश कुमार ने दिया है। दोनों ईकाइयां अवैध रूप से संचालित की जा रहीं थीं। यहां फाइबर शीट का उत्पादन किया जा रहा है। वायु प्रदूषण से लोग परेशान थे।
ईकाइयों को बंद करने के लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद को पत्र दिया गया था। 15 अक्टूबर को ईकाइया बंद करने का आदेश पर्षद के क्षेत्रीय पदाधिकारी दिनेश कुमार ने संचालिका मधु देवी और वीणा देवी को दिया। दिए पत्र में कहा गया कि 22 सितंबर को स्थल का निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली की अवैध रुप से इसे संचालित किया गया है। घनी आबादी की वजह से लोग वायु प्रदूषण से प्रभावित हो रहे हैं।