Move to Jagran APP

बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान चलाएंगे टोला सेवक

मुंगेर। बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा शुरू किए मुहिम को गति देने के

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Oct 2017 10:25 PM (IST)Updated: Fri, 20 Oct 2017 10:25 PM (IST)
बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान चलाएंगे टोला सेवक
बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान चलाएंगे टोला सेवक

मुंगेर। बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा शुरू किए मुहिम को गति देने के लिए विकास मित्रों ने अभियान शुरू कर दिया है। दीपावली के दिन नगर परिषद के वार्ड 26 में विकास मित्र सह जिला को-आर्डिनेटर अशोक दास के नेतृत्व में बाल विवाह का अंधेरा मिटाएं, खुशहाली का दीपक जलाएं कार्यक्रम चलाया गया।

loksabha election banner

इसके जरिए बाल विवाह रोकने के लिए महादलितों को जागरूक किया गया। अशोक ने कहा कि आसपास होने वाले बाल विवाह के बारे में पुलिस प्रशासन को सूचना दें। प्रशासन त्वरित कार्रवाई करेगा। क्योंकि, बाल विवाह से बच्चों की पूरी ¨जदगी बर्बाद हो जाती है। कार्यक्रम में कहा गया कि बाल विवाह की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस अवसर पर वार्ड की अन्य समस्याओं की जानकारी ली।

सभी ने ली शपथ

बाल विवाह पर प्रभावी रोकथाम के लिए कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को बाल विवाह नहीं करने के लिए शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों और विद्यार्थियों को बाल विवाह जैसी कुरीतियों को खत्म करने की शपथ दिलाई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.