बरियारपुर प्रखंड प्रमुख तथा उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित
मुंगेर। प्रखंड प्रमुख रूबी देवी तथा उप प्रमुख मीरा देवी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित ह
मुंगेर। प्रखंड प्रमुख रूबी देवी तथा उप प्रमुख मीरा देवी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। विरोधी पक्ष को आठ जबकि प्रमुख पक्ष को छह वोट मिले। अविश्वास प्रस्ताव के पर्यवेक्षक एसडीओ खगेंद्र चन्द्र झा की निगरानी में कराया गया।
कार्यपालक सचिव सह बीडीओ राकेश कुमार ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है, इसकी सूचना राज्य निर्वाचन आयोग को दी जाएगी। वहां से चुनाव की तिथि निर्धारित होने के बाद प्रखंड प्रमुख तथा उप प्रमुख का चुनाव कराया जाएगा ।
इसके पूर्व 11 बजे से ही प्रखंड कार्यालय में दोनों पक्षों के समर्थकों की भीड़ प्रखंड कार्यालय में जमा हो गई। पहले प्रमुख पक्ष के सात सदस्यों ने एक साथ हॉल में प्रवेश किया। जिसके बाद प्रखंड प्रमुख पद के दावेदार चित्रकला देवी तथा उप प्रमुख प्रमिला देवी के साथ सात सदस्य हॉल में प्रवेश किया। दोनों पक्षों के सात सात सदस्य के एक साथ प्रवेश करने से लोगों को लगने लगा कि शायद प्रखंड प्रमुख तथा उप प्रमुख की कुर्सी बच जाए। बहस के बाद प्रमुख गुट के एक सदस्य ने मतदान में दोनों का विरोध किया। इससे प्रस्ताव पारित हो गया। मतदान के पहले आरोपों के जबाव में सदस्यों के बीच जोरदार बहस हुई। इसके बाद मतदान कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव पारित होने के बाद हॉल से निकलते ही प्रमुख तथा उप प्रमुख सहित उनके पक्ष के सदस्य बाहर निकल गए और चुनाव होने तक अपनी स्थिति मजबूत होने की बात कही। जबकि विरोधी पक्ष के सदस्यों चित्रकला देवी, विजेता देवी आदि ने चुनाव होने पर अपनी जीत की बात कही। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रखंड प्रमुख तथा विपक्षी खेमे के लोग भारी संख्या में जमा थे। गुट बनाकर कुर्सी के बचने तथा जाने की चर्चा करते रहे। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मुफस्सिल अंचल पुलिस इंसपेक्टर ¨बदेश्वरी यादव, थानाध्यक्ष राज रतन, एसआई रामायण पांडेय तथा पुलिस बल के जवान थे ।