Move to Jagran APP

मुंगेर में बीएमपी जवान की हत्या: बेटा तेजस्वी बोला- लेना है पिता की मौत का बदला, पुलिस अंकल गिरफ्तार करो

मुंगेर में बीएमपी जवान की हत्या भतीजे के चक्कर में की गई है। ऐसा पुलिस का संदेह है। भाइयों के विवाद में ऐसा हो सकता है। फिलहाल दस साल के मासूम बच्चे तेजस्वी की आंखों में पिता की मौत का गम और आक्रोश दोनों है।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Sun, 06 Nov 2022 04:24 PM (IST)Updated: Sun, 06 Nov 2022 04:24 PM (IST)
मुंगेर में बीएमपी जवान की हत्या: बेटा तेजस्वी बोला- लेना है पिता की मौत का बदला, पुलिस अंकल गिरफ्तार करो
मुंगेर में बीएमपी जवान की पीट-पीटकर हत्या का मामला।

जागरण संवाददाता, जमालपुर (मुंगेर) : बिहार विशेष पुलिस शस्त्र बल (बीएएसपी) पांच में तैनात जवान अशोक कुमार उर्फ सनोज कुमार की हत्या शनिवार की शाम कुछ लोगों ने पीट-पीटकर कर दी। लगभग एक दर्जन लोगों ने घर पर ही लाठी-डंडे से हमला कर जवान को मौत की नींद सुला दी। जवान की हत्या के पीछे कई बातें सामने आ रही हैं। पुलिस की मानें तो जवान की हत्या भतीजे के चक्कर में हुई। हमलावार जवान के भतीजे को खोजते हुए ईस्ट कालोनी थाना क्षेत्र स्थित बड़ी आशिकपुर स्थित घर पहुंचे थे। संयोग से वहां पर भतीजा नहीं मिला, जवानों ने हमलावर को रोकने का प्रयास किया तो सभी ने जवान की ही पिटाई कर दी।

loksabha election banner

बेरहमी से की गई पिटाई के दौरान ही जवान की मौत हो गई थी, फिर भी आसपास के लोग जवान को लेकर पीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को घटना के बाद आसपास की दुकानें बंद है। लोगों के बीच दहशत है। घटना के कई प्रत्यक्षदर्शी है, लेकिन कोई भी कुछ बोलने से परहेज कर रहा है। सभी लोग किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। हालांकि, पुलिस जवान के घर के बाहर तैनात है।

  • -05 नवंबर की शाम हुई थी हत्या
  • -24 घंटे बाद दर्ज नहीं हुआ केस
  • -01 दर्जन लोगों ने की थी पिटाई

अबतक दर्ज नहीं हुआ केस 

अब तक इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है। रविवार को जवान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी। दरअसल, जवान को दोनों भतीजे ने शनिवार को झगड़ा किया था। दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। एक भतीजा डीजे व पंडाल बनाने वाले दुकान में काम करता है। शनिवार की शाम पूरी टीम के साथ अपने भाई से बदला लेने की नीयत से घर पहुंचा। घर पर जब भाई नहीं मिला तो चाचा से उलझ गया। दर्जन भर लोगों के साथ मिलकर चाचा को ही मौत की नींद सुला दिया।

बेटे की चीख में दिख रहा था आक्रोश

पिता की पिटाई होता देख 10 वर्षीय बेटे तेजस्वी की आंखों आंसू के साथ-साथ आक्रोश भी था। मासूम पुलिस से बार-बार पिता की मौत का बदला लेने की बात कह रहा था। बार-बार पुलिस को कह रहा था। पुलिस से पिता के हत्यारों की गिरफ्तारी की बात कर रहा था। पुलिस भी मासूम को भरोसा दिलाते दिखे।

यह बनी विवाद की वजह

स्वजनों ने बताया कि दिवंगत जवान की भाभी और भतीजी गंगटा थाना क्षेत्र में अंतरजातीय विवाह कुछ दिन पहले किया था। दोनों गंगटा में ही रह रहे हैैं। जवान और एक भतीजा इस शादी का लगातार विरोध कर रहा था। दूसरा भतीजा लड़का पक्ष के यहां डीजे व पंडाल में काम करता है। रामनगर में लड़का पक्ष के बहनोई का घर है। इन सभी बातों को लेकर पूर्व में भी कई बार विवाद हुआ था। शनिवार की संध्या एक भतीजे ने दूसरे भतीजे को देख लेने की धमकी दी थी।

अनुकंपा पर मिली थी नौकरी

स्वजनों ने बताया कि दिवंगत जवान के पिता बीएएसपी में हवलदार पद पर थे। नौकरी के दौरान निधन होने पर सनोज को अनुकंपा पर नौकरी मिली थी। जवान के दो पुत्र हैं। बड़ा बेटा तेजस्वी डीएवी में वर्ग पांच में पढ़ता है। छोटे का उम्र डेढ़ वर्ष है।

परिवार में एक अवकाश प्राप्त आइएएस भी

दिवंगत जवान के परिवार की पृष्ठभूमि बढ़िया है। जवान का फूफा अवकाश प्राप्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इन्होंने ने ही जवान की पढ़ाई पूरी कराई और एक काबिल इंसान बनाया।

तनाव की दिख रही संभावना

जवान की हत्या के बाद आसपास के लोग दहशत में है। दबी जुबान से लोग किसी अनहोनी की संभावना जता रहा हैं। हालांकि कुछ तरह की घटना न हो इसके लिए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। घर के बाहर जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही पुलिस इलाके पर पूरी नजर रख रही है।

ईस्ट कालोनी थानाध्यक्ष विजय यादवेंदू ने कहा कि पोस्टमार्टम कराकर जवान का शव स्वजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। दाह संस्कार के बाद स्वजन लिखित आवेदन देंगे। केस दर्ज करने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस हत्या में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी गिरफ्त में होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.