Move to Jagran APP

शहीद रामफल मंडल का मनाया गया शहादत दिवस

संवाद सूत्र बरियारपुर(मुंगेर) करहरिया दक्षिणी पंचायत के खड़िया गांव में पटेल सेवा संघ

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Aug 2022 06:11 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2022 06:11 PM (IST)
शहीद रामफल मंडल का मनाया गया शहादत दिवस
शहीद रामफल मंडल का मनाया गया शहादत दिवस

संवाद सूत्र, बरियारपुर(मुंगेर): करहरिया दक्षिणी पंचायत के खड़िया गांव में पटेल सेवा संघ की ओर से मुखिया संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अमर शहीद रामफल मंडल का 80 वां शहादत दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। संचालन सुधीर कुमार ने किया। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष राज कुमार मंडल, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सचिव लटूरी मंडल ,संरक्षक रामचंद्र सिंह, कोषाधक्ष राजीव कुमार व प्रवक्ता रामाशीष शामिल थे। शहीद रामफल मंडल के चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण किया गया। दो मिनट का मौन रखते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। संघ की ओर से शपथ लिया गया कि मुंगेर जिले के नौ प्रखंडों में समाज को जागरूक करते हुए शैक्षणिक विकास के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे। संघ के पदाधिकारी ने शहीद रामफल मंडल के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहीद रामफल मंडल का जन्म छह अगस्त 1924 को सीतामढ़ी जिला के मधुरापुर गांव में हुआ था। वह अपने माता गरबी देवी व पिता गोखुल मंडल के तीसरे संतान थे 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय थे। सीतामढ़ी के गोलीकांड में अंग्रेजों ने बच्चे बूढ़े और औरत को गोलियों से मौत की नींद सुला दी गई थी। इसी के विरोध में रामफल मंडल ने उस समय के एसडीओ सहित दो सिपाही को उन्होंने गड़ासे से काट दिया था। 23 अगस्त 1943 को भागलपुर केंद्रीय जेल में 19 वर्ष 17 दिन के आयु में फांसी की सजा दी गई । इस अवसर पर अर्जुन दास, शिवन दास ,आनंदी सदा ,खीमन सदा, बीत्तन चौधरी, जोगेंद्र ठाकुर ,रेसलर सन्नी राय को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.