कॉलेज कैंपस में भी परवान चढ़ने लगी चुनावी चर्चा
मुंगेर। लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। मुंगेर लोकसभा के महासमर में 19 प्रत्याशी ताल ठ
मुंगेर। लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। मुंगेर लोकसभा के महासमर में 19 प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है, वैसे वैसे चुनावी चर्चा जोर पकड़ने लगी है। प्रत्याशी व कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। नेताजी घर-घर दस्तक देकर वोट मांग रहे हैं। चुनाव को लेकर छात्र छात्राओं के बीच भी चुनावी चर्चा जोरों पर है। सोमवार को आरडी एंड डीजे कॉलेज परिसर में भी छात्र छात्राएं चुनावी चर्चा करते दिखी। छात्र अभिषेक कुमार, लालू कुमार, खुशबू कुमारी, सुमित कुमार, राज मिश्रा, हिमांशु कुमार, साकेत कुमार, बबीता कुमारी ने बताया कि कॉलेज में शैक्षणिक व्यवस्था बेपटरी हो गई है।शिक्षक का घोर अभाव है। सत्र नियमित नहीं है। छात्रों को कॉलेज में मूलभूत सुविधा तक नहीं मिल रही है। असुविधा के बीच हमलोग पढ़ाई करने को विवश हैं। सभी नेता चुनाव के समय में हम लोगों को सपने दिखाए जाते हैं। लोक लुभावन वायदे कर वोट ले लेते हैं। लेकिन, शैक्षणिक व्यवस्था की सुधार की दिशा में प्रयास नहीं किया गया है। इस बार हमलोग सभी प्रत्याशियों के बारे में जानकारी ले रहे हैं। हमलोग शिक्षित उम्मीदवार को वोट करेंगे। ताकि, वह शैक्षणिक व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में पहल कर सके।