Move to Jagran APP

मां फिर आना की मनुहार के साथ श्रद्धालुओं ने दी मां दुर्गा को विदाई

मुंगेर। सोमवार को विभिन्न दुर्गा मंदिरों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। मि

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 09:51 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 06:20 AM (IST)
मां फिर आना की मनुहार के साथ श्रद्धालुओं ने दी मां दुर्गा को विदाई
मां फिर आना की मनुहार के साथ श्रद्धालुओं ने दी मां दुर्गा को विदाई

मुंगेर। सोमवार को विभिन्न दुर्गा मंदिरों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। महिलाओं ने सिदूर होली खेल कर मां दुर्गा को विदाई दी। इस दौरान जय जय दुर्गे के नारे से शहर गूंजायमान हो उठा। वहीं, विसर्जन के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जगह जगह मां दुर्गा की आरती की गई। वहीं, युवाओं ने आखाड़ा में शस्त्र कला का प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

बरियारपुर : प्रखंड में अवस्थित विभिन्न चैती दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आकर्षक टालियों पर सजी मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम विदाई देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां फिर आना की मनुहार के साथ मां दुर्गा को विदाई दी गई।

तारापुर : विसर्जन के साथ सोमवार को चैती दुर्गा पूजा धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। महिलाओं ने गीत गाकर मां दुर्गा को विदाई दी। वहीं युवाओं में भी इसको लेकर खासा उत्साह देखा गया।

जानकारी के अनुसार धौनी, नवटोलिया, एवं रणगांव दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का आज गाजे बाजे के साथ शहर भ्रमण करा विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे।

श्री श्री 108 चैती दुर्गा सेवा समिति धौनी द्वारा आयोजित रामनवमी के अंतिम दिन मुस्कान म्यूजिकल ग्रुप आसनसोल से आए कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रामनवमी के अंतिम दिन प्रखंड के पढ़वारा हनुमान मंदिर, तारापुर हनुमान मंदिर,देवगांव हनुमान मंदिर में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

असरगंज : चैत नवरात्रा पर प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा का विर्सजन किया गया। मंगलवार को सरस्वती सेवा समिति व रहमतपुर चौक के पास स्थापित की गई माता के प्रतिमा का भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। जो बाजार क्षेत्र का भम्रण करते हुए ढ़ोल बाजे के धुनों पर थिरकते हुए अंत में माता को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। मां के अंतिम दर्शन को लेकर सड़्रक के दोनों किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सरस्वती सेवा समिति अध्यक्ष सुधांशु साह, सचिव शंभू मंडल, ग्राम पंचायत मुखिया प्रो दिलीप कुमार रंजन, सासंद प्रतिनिधि शशि शेखर राणा, दिनेश साह, अनिल दास, शंकर दास, प्रदीप मंडल, पंकज पंजियारा, सरपंच प्रतिनिधि राज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सुरेश मांझी, पैक्स अध्यक्ष विनोद सिंह, पंकज दास, आशीष मंडल, अभय कुमार अकेला आदि सदस्यों ने प्रतिमाओं को जलालाबाद लाट पोखर में विसर्जित किया। जबकि ढ़ोलपहाड़ी के दुर्गा प्रतिमा को गांव का भम्रण कराने के पश्चात गांव में ही प्रतिमा का विर्सजन कर दिया गया।

टेटिया बम्बर : प्रखंड के धौरी, लगमा, भलगुड़ी, भूना, पतधाधर की चैती दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को गाजे-बाजे, रंग-अबीर के साथ किया। विसर्जन के दौरान पूजा समिति के सदस्य नाचते गाते और मां दुर्गा के जयकारे के साथ महाने नदी पहुंचे और मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.