Move to Jagran APP

महिला ने अपने दो बच्चों संग की आत्महत्या

मुंगेर। नयारामनगर थाना क्षेत्र के कंतपुर निवासी मनोज महतो की 25 वर्षीय पत्नी सिधू देवी ने अपने दो

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 09:48 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 06:20 AM (IST)
महिला ने अपने दो बच्चों संग की आत्महत्या
महिला ने अपने दो बच्चों संग की आत्महत्या

मुंगेर। नयारामनगर थाना क्षेत्र के कंतपुर निवासी मनोज महतो की 25 वर्षीय पत्नी सिधू देवी ने अपने दो मासूम बच्चे के साथ ही खुद के शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। घर के आगे का दरवाजा बंद था। घर से धुआं उठते देख लोगों ने दीवार फांद कर प्रवेश किया और आग बुझाया। लेकिन तब तक सिधू देवी और उसके पांच वर्षीय पुत्र रिशु कुमार और तीन वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी की मौत हो चुकी थी। मृतका की सास मीणा देवी किसी काम से मुंगेर गई हुई थी। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। महिला द्वारा आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

loksabha election banner

नयारामनगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि मृतका का पति मनोज दिल्ली में रह कर मजदूरी करता है। होली में मनोज घर आया था और कुछ दिन बाद वह दिल्ली लौट गया।

----------------------

बोले एसपी

महिला और दो बच्चों की मौत हुई है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डॉ. गौरव मंगला, एसपी मुंगेर

-------------------

पांच वर्ष पूर्व कृषि विज्ञान केंद्र में लिया था सिलाई कटाई का प्रशिक्षण

सिधू देवी ने पांच वर्ष पूर्व कृषि विज्ञान केंद्र में सिलाई कटाई का प्रशिक्षण लिया था। गृह वैज्ञानिक रीता लाल से सिलाई कटाई का प्रशिक्षण लेने के बाद वह सिलाई कटाई कर जहां दो पैसे कमा रही थी। वहीं आसपास की महिलाओं को भी सिलाई कटाई का प्रशिक्षण दे रही थी। आसपास की महिलाओं ने कहा कि सिधू देवी काफी समझदार महिला थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.