धरहरा में दर्जनों अवैध शराब की भट्ठियों को पुलिस ने किया ध्वस्त, 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद
मुंगेर। एसपी डॉ. गौरव मंगला के निर्देश पर अवैध महुआ शराब निर्माताओं के विरुद्ध चलाए गए अभि
मुंगेर। एसपी डॉ. गौरव मंगला के निर्देश पर अवैध महुआ शराब निर्माताओं के विरुद्ध चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में दर्जनों अवैध महुआ शराब की भठ्ठियों को ध्वस्त किया। वहीं 50 लीटर अवैध महुआ शराब भी बरामद किया। छापेमारी के दौरान माताडीह नया टोला निवासी उमेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सल प्रभावित बरमनी में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब की भट्ठियां संचालित की जा रही है। सूचना मिलते ही जमालपुर पुलिस निरीक्षक रतन कुमार, धरहरा थानाध्यक्ष रंजन कुमार, लड़ैयाटाड़ थानाध्यक्ष मिटू कुमार सिंह आदि ने पुलिस बलों के साथ बरमनी जंगल की घेराबंदी की। हालांकि पुलिस के आने की भनक मिलते ही अवैध महुआ शराब निर्माता जंगल में छुप गए। छापेमारी के दौरान दर्जनों अवैध महुआ शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। करीब पांच क्विटल फूला हुआ महुआ को नष्ट किया गया। छापेमारी के दौरान भट्ठी पर मौजूद उमेश यादव को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया।