अनंत ¨सह के काफिले की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार घायल
मुंगेर। मोकामा के विधायक अनंत कुमार ¨सह के रोड शो के दौरान शुक्रवार को एनएच 80 पर सि
मुंगेर। मोकामा के विधायक अनंत कुमार ¨सह के रोड शो के दौरान शुक्रवार को एनएच 80 पर सफियाबाद के काली स्थान गौरीपुर के निकट काफिले में शामिल एक चारपहिया वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। इस कारण आक्रोशित लोगों ने चार पहिया वाहन को रोक कर विरोध प्रकट किया और अनंत ¨सह के खिलाफ नारेबाजी भी की।
मोकामा विधायक के काफिले के आगे-आगे लाउड स्पीकर से प्रचार किया जा रहा था। जिसके पीछे समर्थकों के साथ खुले वाहन पर अनंत कुमार ¨सह हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते हुए जा रहे थे। काफिले में चल रहे सफेद रंग के वाहन बीआर 09 आर 7883 से झूड़ काली स्थान के निकट हसनगंज निवासी वरुण यादव के पुत्र नागेश यादव उर्फ नागो को धक्का लग गया। नागेश यादव लाल रंग की नई स्प्लेंडर प्लस बाइक सड़क किनारे लगा कर रोड शो देख रहा था। इस दुर्घटना में जहां नागेश यादव जख्मी हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और शोर मचाने लगे। इस बीच चालक वाहन छोड़कर फरार होने में सफल रहा। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सफियाबाद चौक पर तैनात जमालपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। वहीं दुर्घटना में शामिल वाहन को जब्त कर लिया। लोगों ने बताया कि घायल नागेश यादव को उसके परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने भागलपुर रेफर कर दिया। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।