मुखिया पति से लेवी मांगने के आरोप में एक गिरफ्तार
मुंगेर। एक सप्ताह पूर्व रहमतपुर पंचायत के मुखिया पूनम देवी के पति सुरेश मांझी से तीन लाख रुप
मुंगेर। एक सप्ताह पूर्व रहमतपुर पंचायत के मुखिया पूनम देवी के पति सुरेश मांझी से तीन लाख रुपये की लेवी मांगे जाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित के पास से पुलिस ने धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद कर लिया। बताते चलें कि मुखिया पति से तीन लाख रुपये लेवी मांगे जाने से संबंधित खबर शुक्रवार को प्रमुखता से छपी। खबर छपने के बाद मुखिया के पड़ोसी कारेलाल गुप्ता ने मुखिया पति सुरेश मांझी को बताया कि आपको जिस नंबर से धमकी दिए जाने की बात समाचार पत्र में छपी है। वह नंबर मेरे गाड़ी पर काम करने वाले विक्रमपुर निवासी गोरेलाल मंडल के पुत्र अर¨वद कुमार का है। इसके बाद मुखिया पति ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जब अर¨वद कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसका मोबाइल काफी पहले खो गया है। इस पर कारेलाल गुप्ता ने बताया कि 13 जनवरी को 4.13 बजे भी अर¨वद ने मुझे फोन किया था। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो अर¨वद ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान अर¨वद ने अपने घर में जमीन के नीचे मोबाइल छिपाने की बात बताई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मुखिया पति को धमकी दिए जाने में प्रयुक्त मोबाइल बरामद कर लिया। अरिवंद ने अपना जुर्म कबूल करते हुए मुखिया पति को लेटर भेजने तथा मोबाइल से फोन कर गाली गलौज करने की बात स्वीकार की। थानाध्यक्ष ने लेटर की लिखावट और छात्र की लिखावट का मिलान कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।
इधर मुखिया पति सुरेश मांझी ने कहा कि पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। लेकिन एक लड़का अकेले इस घटना को अंजाम नहीं दे सकता है। निश्चित रूप से इसमें कई और लोग शामिल होंगे। ऐसे में पुलिस मामले की जांच कर अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार करे।