एक बार फिर मुंगेर की जनता को मुख्यमंत्री ने छला: राजद
मुंगेर। राष्ट्रीय जनता दल के नगर अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अह
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 08:01 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 08:01 PM (IST)
मुंगेर। राष्ट्रीय जनता दल के नगर अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अहंकार में चूर हैं। इसी कारण मुंगेर जिला का विकास ठहर गया है। हवेली खरगपुर में पॉलिटेक्निक कॉलेज के उद्घाटन के दौरान मुंगेर जिले में एम्स व मेडिकल कॉलेज की स्थापना के जनता की मांग पर उनके द्वारा की गई टिप्पणी नकारात्मक विचार का परिचायक है। उन्होंने कहा मुंगेर की जनता के विकास के लिए जो भी लड़ाई जरूरी होगी, उसका नेतृत्व करने के लिए राजद हमेशा तत्पर रहेगा। जिलेवासियों के अधिकार की अनदेखी मुख्यमंत्री के लिए नुकसानदायक होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें