नक्सलियों के खिलाफ अब संयुक्त रूप से अभियान चलाएगी पुलिस
मुंगेरल प्रमंडल के विभिन्न जिलों में एक बार फिर से नक्सलियों की सक्रियता बढ़ गई है। ठंड
मुंगेरल प्रमंडल के विभिन्न जिलों में एक बार फिर से नक्सलियों की सक्रियता बढ़ गई है। ठंड के मौसम में एक बार फिर से नक्सली सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में नक्सल पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष रणनीति तैयार की। बुधवार को हवेली खड़गपुर पहुंचे भागलपुर आइजी विनोद कुमार ने मुंगेर डीआइजी मनु महाराज, मुंगेर एसपी गौरव मंगला और जमुई के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में हवेली खड़गपुर के प्रखंड प्रमुख के भतीजे का नक्सलियों द्वारा अपहरण किए जाने और जमुई में पुलिस मुखबिरी के आरोप में दो लोगों की हत्या किए जाने के मामले की समीक्षा की गई। आइजी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। दोनों घटना की मानिट¨रग मुंगेर डीआइजी मनु महाराज स्वयं कर रहे हैं। इधर, मुंगेर डीआइजी ने कहा कि सभी जिला की पुलिस एक दूसरे के साथ समन्वय बना कर नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू करेगी। मुंगेर, जमुई और लखीसराय की पुलिस पहाड़ी और जंगली क्षेत्र में सघन कां¨बग आपरेशन शुरू करेगी। किसी भी कीमत पर नक्सलियों को इस क्षेत्र में ठिकाना बनाने नहीं दिया जाएगा।