कायस्थ परिवार के एकजुटता पर हुई चर्चा
मुंगेर। कायस्थ चित्रांश परिवार का सम्मेलन कन्या मध्य विद्यालय छोटी केलावाड़ी में आयोजित किया गय
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 10:25 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 10:25 PM (IST)
मुंगेर। कायस्थ चित्रांश परिवार का सम्मेलन कन्या मध्य विद्यालय छोटी केलावाड़ी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अशोक कुमार सिन्हा ने कहा कि कायस्थ परिवार का संगठित होना जरूरी है। मौके पर वक्ताओं ने ¨चत्राश परिवार के राजनैतिक संरक्षण, आर्थिक योगदान, सामाजिक एकता बनाए रखने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ही विवाह जैसे कार्यक्रम में परस्पर एक दूसरे का सहयोग करें। वहीं, संगठन की मजबूती पर भी गंभीर चर्चा की गई। मौके पर दिवाकर देवांशु, प्रभात कुमार श्रीवास्तव, सुजीत कुमार सिन्हा , बृजेश कुमार सिन्हा, सोनी कुमारी, मिली कुमारी, विनोद कुमार, रामा शंकर सिन्हा आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें