धरहरा में लूट के बाद अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फाय¨रग
मुंगेर। बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की देर संध्या धरहरा थाना क्षेत्र के इटवा में लूट की घ्
मुंगेर। बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की देर संध्या धरहरा थाना क्षेत्र के इटवा में लूट की घटना को अंजाम दिया और ताबड़तोड़ फाय¨रग कर दहशत फैला दिया। लूट का शिकार हुए अदलपुर के गौरव ने बताया कि वे इटवा के ¨बकु ¨सह के भतीजे के घर भोज खाने गया था। भोज से लौटने के क्रम में इटवा चौक पर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर गौरव को रोक कर लूटपाट शुरू कर दी। लूटपाट के दौरान ईटवा चौक पर पुलिस का गश्ती वाहन भी मौजूद था। इसके बाद भी अपराधियों ने गौरव से मोबाइल, पर्स व नगद राशि लूट लिया। यह देख स्थानीय ग्रामीण लुटेरों को पकड़ने के लिए दौड़े तो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फाय¨रग शुरू कर दी। फाय¨रग होने के बाद भगदड़ मच गई। लेकिन लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपित को धर दबोचा। भीड़ ने आरोपित लखीसराय जिला के हुसैना निवासी मु. सोनू की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। सोनू के पास से एक देसी रिवाल्वर और 15 ¨जदा कारतूस बरामद किया गया। जबकि दो आरोपित फाय¨रग करते हुए बाइक से धरहरा की ओर भाग निकले। इसी बीच किसी ने फोन कर घटना की जानकारी डीआइजी मनु महाराज को दी। डीआइजी ने धरहरा थानाध्यक्ष को फोन कर अविलंब आरोपितों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। लेकिन तब तक दोनों आरोपित कजरा की और भागने में कामयाब रहे। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर गश्ती दल ने त्वरित कार्रवाई की होती, तो दोनों बदमाश भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए होते। इधर पुलिस हिरासत में सोनू ने पूछताछ के दौरान अपने दोनों सहयोगी का नाम संदीप महतो और नीतीश यादव बताया है। भागे दोनों बदमाश भी लखीसराय जिला के हुसैना के ही रहने वाले हैं।