एनओएसटीसी के नॉलेज पार्टनर के रूप में चयनित हुए एमयू के वीसी
मुंगेर। पूरे विश्व में आर्वत सारणी के 150 वर्ष पूरे होने पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2019 को '
मुंगेर। पूरे विश्व में आर्वत सारणी के 150 वर्ष पूरे होने पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2019 को 'अंतर्राष्ट्रीय आवर्त्त सारणी वर्ष' घोषित किया गया है। इसे लेकर विज्ञान और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पूरे वर्ष किया जाएगा। इसी कड़ी में देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों की संस्था एनओएसटीसी द्वारा बिहार के एक मात्र विश्वविद्यालय के रूप में मुंगेर विश्वविद्यालय का चयन किया गया है। साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रणजीत कुमार वर्मा संयुक्त राष्ट्र एवं एनओएसटीसी द्वारा चार वैज्ञानिक, प्रोफेसरों के साथ नॉलेज पार्टनर के रूप में चुना गया है। प्रो. वर्मा ने बताया कि वर्ष 1869 में आर्वत सारणी बनाये जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र द्वारा एनओएसटीसी के प्रमुख डा. अनुज सिन्हा की पहल पर विश्व भर में आवर्त्त वर्ष मनाया जाएगा। इस कड़ी में मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक पृथ्वी सप्ताह के रूप में विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों में कई प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छात्रों को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने के लिए लुगदी और कागज प्रौद्योगिकी पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। नए तत्वों की खोज के महत्व पर कार्यशाला का आयोजन भी पृथ्वी सप्ताह में किया जाएगा। साथ ही छात्रों द्वारा रसायन विज्ञान के लिए पोस्टर कार्यक्रम सभी महाविद्यालय में मनाया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र एवं एनओएसटीसी द्वारा चयनित पोस्टर की प्रदर्शनी लगाया जाएगा।