घोड़ा ने किया फसल नष्ट, किसानों में आक्रोश
मुंगेर। बिच्छीचांचर गांव में घोड़ा द्वारा धान की फसल को नष्ट किए जाने पर स्थानीय किसान आक्र
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 08:04 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 08:04 PM (IST)
मुंगेर। बिच्छीचांचर गांव में घोड़ा द्वारा धान की फसल को नष्ट किए जाने पर स्थानीय किसान आक्रोशित हैं। किसान शिवनन्दन यादव, श्रीधर यादव एवं कटिमन यादव ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा रोज रात को घोड़ा खोल दिया जाता है। इससे हमलोगों की फसल नष्ट होती है। इसे लेकर कई बार उसे घोड़ा बांधने को भी कहा लेकिन दबंग रहने के कारण वो हमलोगों की बात नहीं मानता है। किसानों ने घोड़ा मालिक पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग थानाध्यक्ष से की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें