मुंगेर विवि के कुलसचिव बने एके ¨सह, संभाला पदभार
मुंगेर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अरूण कुमार ¨सह को मुंगेर विश्वविद्यालय क
मुंगेर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अरूण कुमार ¨सह को मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शुक्रवार को उन्होंने मुंगेर विवि में कुलसचिव के पद पर अपना योगदान दिया एवं कार्यभार संभाला। मौके पर उन्होंने कहा कि मुंगेर विवि का शुभारंभ कुछ महीने पूर्व ही हुआ है। विश्वविद्यालय हित एवं छात्र हित के लिए जो भी काम होगा, उसे मैं काफी गंभीरता के साथ करूंगा। वहीं मौके पर प्रो. देव राज सुमन ने कहा कि कुलसचिव अरूण कुमार ¨सह मुंगेर जिले के धरहरा के मूल निवासी हैं। इनके योगदान से मुंगेर की जनता में आस जगी है। कुलपति के निर्देशन में मुंगेर विश्वविद्यालय को सूबे का नबंर वन विश्वविद्यालय बनाने में कुलसचिव अपना सौ प्रतिशत देंगे। बता दें कि मुंगेर विवि के कुलसचिव प्रवीर कांत झा को उनके पद से हटा दिया गया। हटाए जाने से संबंधित पत्र गुरुवार को राज्य भवन के संयुक्त सचिव ने जारी किया था। मौके पर कुलपति प्रो. रंजीत कुमार वर्मा, एपी साह, प्रो. देव राज सुमन, डॉ. अमर कुमार, डॉ. वीसी पांडेय, डॉ. हेमंत जयसवाल, वीरेंद्र कुमार साह सहित विश्वविद्यालय के कई शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे।