खड़गपुर गोशाला में गौ पूजन का हुआ आयोजन, गौ प्रदर्शनी आज
मुंगेर। खड़गपुर गौशाला में गोपालनी के द्वारा गुरुवार को गौ पूजन का आयोजन किया गया। पंडितों
मुंगेर। खड़गपुर गौशाला में गोपालनी के द्वारा गुरुवार को गौ पूजन का आयोजन किया गया। पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ गौ पूजन के दौरान गाय को फल गुड़ खिलाकर और माला पहनाकर पूजा किया गया। वहीं, लोगों ने भी गाय के प्रति श्रद्धा दिखाते हुए इस पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया । तत्पश्चात प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूजा में भाग लेने आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए गोपालनी सभा के सचिव योगेश्वर गोस्वामी ने कहा कि गाय की सेवा से बढ़कर मनुष्य के लिए कोई बड़ा धर्म नहीं है। उन्होंने उपस्थित लोगों से गो सेवा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को गौ प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद गौ पालकों के बीच पुरस्कार का वितरण किया जाएगा। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्राचार्य उमेश कुंवर उग्र, डॉ. अखिलेश कुमार, मनोज कुमार ¨सह, अरुण केसरी, रेखा ¨सह चौहान, मोहम्मद नईम, तस्लीमुद्दीन, अमित कुमार, महेश साह, अनिल मंडल, अशोक यादव, राजा मंडल, अर्जुन यादव, शशि सौरभ, शिवप्रकाश, सुमन कुमार ¨सह, विनोद पाल सहित अन्य मौजूद थे।