सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों पर चला कानून का डंडा, 12 गिरफ्तार
मुंगेर। लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के बंगलवा में बुधवार को पटाखा फोड़ने के विवाद के बाद दो सम
मुंगेर। लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के बंगलवा में बुधवार को पटाखा फोड़ने के विवाद के बाद दो समुदाय में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। कुछेक असामाजिक तत्वों ने विवाद की आड़ में धार्मिक उन्माद फैला कर सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। हालांकि डीएम आनंद शर्मा, एसपी बाबू राम, डीडीसी रामेश्वर पांडेय, एसडीओ खगेश चंद्र झा, एएसपी हरिशंकर कुमार, एएसपी अभियान राणा नवीन, बीडीओ डॉ. प्रभात रंजन आदि के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल ने पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस-प्रशासन ने असामाजिक तत्वों के मनसूबों को विफल कर दिया। अब इस मामले में दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गुरुवार को लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस ने एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बताते चलें कि बंगलवा में हुए विवाद के बाद दंडाधिकारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक सुनील कुमार के बयान पर लड़ैयाटांड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसमें 12 नामजद सहित 40 से 50 अज्ञात को आरोपित बनाया गया था। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मु. औरंगजेब, मु. अफताब, मु. आयुफ, फिरदौश, मु. फरीद, मु. कारू, मु. शमशेर आलम, मुन्ना साह, ¨सटू साह, रोहित कुमार, टुनटुन साह, विमल साह आदि को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों पर धार्मिक उन्माद फैलाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि का आरोप लगाया गया है। गिरफ्तार लोगों ने कहा कि पर्व के दौरान सुशील पाल के पुत्रों के साथ फिरदौस की लड़ाई हुई थी। पुलिस ने इस मामले में फिरदौस को गिरफ्तार कर लिया गया।