आकर्षण का केंद्र बना छठ पूजा में बनाई गई झांकी
मुंगेर। कई जगहों पर छठ प्रतिमा स्थापित की गई। वहीं ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के हरी सभा
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 09:17 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 09:17 PM (IST)
मुंगेर। कई जगहों पर छठ प्रतिमा स्थापित की गई। वहीं ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के हरी सभा चौक स्थित बनाई गई झांकियां लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना। कलाकार ने अपनी प्रतिभा से केरल में आई प्रलयंकारी बाढ़ के दौरान बाधित यातायात को बहाल करने को लेकर किए गए उपाय का जीवंत चित्रण अपनी झांकी में किया। झांकी में दिखाया गया है कि बड़े बड़े पेड़ की मदद से किस प्रकार यातायात व्यवस्था बहाल हो सका। झांकी में दिखाया गया है कि प्रभावित लोगों ने देश की सुरक्षा में तैनात सेना के जवानों को भीगी आंखों से बधाई देते हुए उन्हें सलाम किया। इसी झांकी में राहत व बचाव कार्य की गतिविधियों को भी प्रस्तुत किया गया है जो लोगों के बीच चर्चा व आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें