पुत्र की शिकायत पर शराबी पिता गिरफ्तार
मुंगेर। थाना क्षेत्र के चंदनियां गांव में बुधवार को हंगामा करते एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्त
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 08:55 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 08:55 PM (IST)
मुंगेर। थाना क्षेत्र के चंदनियां गांव में बुधवार को हंगामा करते एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार चंदनियां गांव का उदय ¨सह शराब पीकर अपने घर में ही हंगामा करने लगा। कभी मां के साथ तो कभी पत्नी एवं बच्चों के साथ मारपीट करने लगा। अपने बड़े पुत्र आलोक के साथ भी मारपीट की। बेटे को बेरहमी से मारते देख अन्य परिजन ने आलोक को बचाया। तब बेटा आलोक थाना पहुंच कर पिता के शराब पीकर घर में हंगामा करने की शिकायत थानाध्यक्ष से की। थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस बल को भेजा। पुलिस उदय ¨सह को उसके घर के आगे से गिरफ्तार कर ले आई। थानाध्यक्ष एल बी ¨सह ने बताया कि बिहार मद्य निषेध अधिनियम 2016 के तहत उसे जेल भेजा जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें