कार के धक्के से साइकिल सवार किशोर जख्मी
मुंगेर। खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग के धपरी-शामपुर के बीच बुधवार को तेज रफ्तार से आ र
मुंगेर। खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग के धपरी-शामपुर के बीच बुधवार को तेज रफ्तार से आ रही ऑल्टो कार ने साइकिल सवार 15 वर्षीय किशोर को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी किशोर की पहचान मदनपुर मांझी टोला निवासी फूलचंद मांझी के पुत्र पलटन मांझी रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए मुंगेर ले जाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पलटन साइकिल से खेत जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही ऑल्टो कार ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें पलटन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस घटना में पलटन के सिर के अलावे शरीर के विभिन्न अंगों में गहरी चोटे आई हैं। आनन-फानन में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों द्वारा उसे मुंगेर ले जाया गया। शामपुर थाना की पुलिस ने ऑल्टो कार को जब्त कर लिया है। चालक धक्का मारकर फरार बताया जा रहा है।