मुंगेर में स्नान का वीडियो बनाया, वायरल की धमकी से सहमी महिला, गंवा बैठी 25 लाख
मुंगेर के हवेली खड़गपुर में एक महिला को नहाते समय बनाए गए वीडियो से ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये ठगे ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
महिला को नहाते समय बनाए वीडियो से ब्लैकमेल किया गया।
वायरल करने की धमकी देकर 25 लाख रुपये ठगे गए।
पीड़िता ने खड़गपुर थाने में साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया।
संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर) । हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्नान करने के दौरान बनाए गए वीडियो प्रसारित कर धमकी देकर एक महिला से 25 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है।
पीड़िता ने खड़गपुर थाना में आवेदन देकर मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर साइबर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित महिला उसके घर के पड़ोस में रहती थी और अक्सर उसके घर आया-जाया करती थी। इसी दौरान एक दिन उसने स्नान करते समय चुपके से उसका वीडियो बना लिया।
कुछ दिन बाद आरोपित ने पीड़िता के वाट्सऐप पर वीडियो भेजा और उसे प्रसारित करने की धमकी दी। वीडियो सार्वजनिक नहीं करने के एवज में रुपये की मांग की गई।
पीड़िता के अनुसार, वह धमकी से भयभीत हो गई और बदनामी के डर से आरोपित महिला के खाते में पांच बार में कुल 25 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी आरोपित की मांग खत्म नहीं हुई।
पीड़िता ने बताया कि रुपये देने के बावजूद उससे लगातार और पैसे की मांग की जा रही थी। जब उसके पास और रुपये नहीं बचे तो उसने पूरे मामले की जानकारी स्वजन को दी।
इसके बाद स्वजन के साथ खड़गपुर थाना पहुंचकर महिला के खिलाफ आवेदन दिया गया।खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया है।
मामले की जांच की जा रही है। पुलिस खाते में रुपये के लेन-देन और आरोपित के मोबाइल सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
