विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर की श्वेता अब दिल्ली में दिखाएंगी दम! 65वीं ओपन सीनियर नेशनल एथलेटिक्स के लिए बिहार टीम में चयन

Published: Tue, 06 Oct 2026 08:18 PM (IST)

जमालपुर (मुंगेर) की प्रतिभावान एथलीट श्वेता माधवी आनंद का चयन 65वीं ओपन सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए बिहार राज्य ...और पढ़ें

बिहार टीम में चयनित मुंगेर के जमालपुर की प्रतिभावान एथलीट श्वेता माधवी आनंद

बिहार टीम में चयनित मुंगेर के जमालपुर की प्रतिभावान एथलीट श्वेता माधवी आनंद 

HighLights

  1. श्वेता माधवी आनंद का सीनियर नेशनल एथलेटिक्स में चयन।

  2. 28 वर्षों बाद मुंगेर के एथलीट का राष्ट्रीय चयन।

  3. नई दिल्ली में 8 से 11 अक्टूबर तक होगी प्रतियोगिता।

संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। खेल के मैदान से मुंगेर जिले के लिए एक बेहद की गौरवमयी खबर सामने आई है। जमालपुर प्रखंड के छोटी दौलतपुर निवासी मदन प्रसाद की पुत्री और प्रतिभावान एथलीट श्वेता माधवी आनंद ने अपनी कठिन मेहनत और प्रतिभा के बल पर 65वीं ओपन सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए बिहार राज्य टीम में जगह बना ली है।

यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 8 से 11 अक्टूबर तक नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। श्वेता की इस स्वर्णिम उपलब्धि से पूरे मुंगेर जिले सहित खेल जगत में हर्ष का माहौल है।

  • जमालपुर (छोटी दौलतपुर) निवासी मदन प्रसाद की पुत्री एथलीट श्वेता माधवी आनंद का 65वीं ओपन सीनियर नेशनल एथलेटिक्स में चयन

  • 8 से 11 अक्टूबर तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में बिहार टीम का करेंगी प्रतिनिधित्व

  • करीब 28 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद मुंगेर जिले से किसी एथलीट का सीनियर नेशनल के लिए चयन, जिले भर में खुशी की लहर

  • तीन इंडियन सीरीज एथलेटिक्स मीट और बिहार एथलेटिक्स चैंपियनशिप में निरंतर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं ने किया चयन

उल्लेखनीय है कि यह चयन बेहद कड़े दौर और कई कठिन प्रतियोगिताओं के बाद हुआ है, जिसने मुंगेर की खेल प्रतिभा को एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर स्थापित कर दिया है।

तीन इंडियन सीरीज और राज्य चैंपियनशिप में प्रदर्शन के बाद मिला टिकट

सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जगह बनाना किसी भी एथलीट के लिए आसान नहीं होता। इसके मानकों के अनुसार खिलाड़ी को एक वर्ष के भीतर कम से कम तीन इंडियन सीरीज एथलेटिक्स मीट के साथ-साथ बिहार एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेना अनिवार्य होता है।

इसके अतिरिक्त इंडियन सीरीज में प्रवेश पाने के लिए भी पहले राज्य स्तर पर क्वालिफाई करना पड़ता है। श्वेता माधवी आनंद ने इन सभी मानकों पर खरा उतरते हुए अपने उत्कृष्ट और निरंतर बेहतर प्रदर्शन के बल पर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया और बिहार टीम में अपना स्थान पक्का किया।

28 वर्षों बाद मुंगेर के एथलीट का चयन, दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

मुंगेर जिले के खेल इतिहास में यह पल बेहद खास है, क्योंकि करीब 28 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद जिले के किसी एथलीट का चयन सीनियर नेशनल के लिए हुआ है। इससे पूर्व वर्ष 1990 के दशक में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के वर्तमान सचिव राकेश कुमार सिंह का चयन हुआ था। श्वे

ता की इस ऐतिहासिक सफलता पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश कुमार, उपाध्यक्ष शुभंकर झा सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों और स्थानीय खेलप्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। खेल संघ ने उम्मीद जताई है कि श्वेता दिल्ली में शानदार प्रदर्शन कर मुंगेर और बिहार का नाम रोशन करेंगी।