विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर में ₹20000 मुआवजे की मांग पर शव के साथ परिजनों ने किया सड़क जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारें; यात्री परेशान

Published: Wed, 29 Apr 2026 11:59 AM (GMT+05:30)

मुंगेर में सड़क हादसे के शिकार राजा मंडल के परिजनों ने 20 हजार रुपये की सहायता राशि न मिलने पर शव के साथ सड़क जाम कर दिया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, मुंगेर। तेलिया तालाब के पास मंगलवार को सड़क हादसे का शिकार हुए राजा मंडल के स्वजन 20 हजार सहायता राशि की मांग पर सड़क पर उतर गए।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंतपुर मोड़ के पास मुंगेर-भागलपुर मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

आक्रोशित स्वजन व ग्रामीणों का कहना है कि अंतिम संस्कार के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा दी जाने वाली 20 हजार रुपये की सहायता राशि नहीं मिली है, तत्काल उपलब्ध कराया जाए। स्वजन का कहना है कि घटना के बाद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई, जिससे उनका गुस्सा फूट पड़ा।

Munger Traffic

प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर और नारेबाजी कर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस पहुंची। समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि मंगलवार की दोपहर तेलिया तालाब के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया था। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

munger traffic 1

सड़क जाम की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना, नया रामनगर थाना सहित पुलिस बल मौके पर पहुंची और जल्द चार लाख और 20 हजार मुआवजा दोपहर तक मिलने का आश्वासन दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दरभंगा में पूर्व कर्मी की गला दबाकर हत्या, CCTV से खुला राज; मालिक-बेटा गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी के कन्हौली में धारदार हथियार से युवक की हत्या, चेहरे पर मिले गहरे जख्म के निशान