शराबी भेजे गए जेल
संवाद सूत्र हवेली खड़गपुर (मुंगेर) शामपुर थाना पुलिस ने शराब पीकर उत्पात मचा रहे एक श
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 05:34 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 05:34 PM (IST)
संवाद सूत्र हवेली खड़गपुर (मुंगेर): शामपुर थाना पुलिस ने शराब पीकर उत्पात मचा रहे एक शराबी को पहाड़पुर गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहाड़पुर गांव निवासी पंकज कुमार गांव में शराब पीकर उत्पात मचा रहे थे। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के वाद गश्ती में तैनात पुलिस पदाधिकारी पहाड़पुर गांव पहुंचकर शराबी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। माउथ एनालाइजर से जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई। शराबी पंकज कुमार को जेल भेज दिया गया है। जानकारी शामपुर थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें