प्रखंड के शिक्षक कल से जाएंगे हड़ताल पर
संवाद सूत्र बरियारपुर (मुंगेर) बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर बरिया
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 08:58 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 06:14 AM (IST)
संवाद सूत्र, बरियारपुर (मुंगेर) : बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर बरियारपुर प्रखंड के शिक्षक आगामी 24 फरवरी से हड़ताल पर जाएंगे। यह निर्णय शनिवार को महदेवा मध्य विद्यालय परिसर में प्रखंड शिक्षक संघ की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अवधेष कुमार ने की। शिक्षकों ने बताया कि प्रखंड के सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालय में नियोजित नियमित शिक्षक हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल अवधि के दौरान शिक्षक शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे। इसकी लिखित जानकारी बीडीओ, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और एसडीओ को दे दी गई है। बैठक में शिक्षक गगन कुमार, रवि भास्कर, उमेश कुमार, दिनकर कुमार, रंजीत कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें