नौंवीं बार रेड हाउस बन खेल महोत्सव का विजेता
संवाद सूत्र संग्रामपुर (मुंगेर) प्रखंड मुख्यालय स्थित सेंट मेरी इंग्लिश स्कूल संग्रामपुर के तत्व
संवाद सूत्र, संग्रामपुर (मुंगेर) : प्रखंड मुख्यालय स्थित सेंट मेरी इंग्लिश स्कूल संग्रामपुर के तत्वावधान में आयोजित नौंवां तीन दिवसीय खेल महोत्सव शनिवार को संपन्न हो गया। जिसमें रेड हाउस लगातार 9 वीं बार विजेता बना। प्रखंड मुख्यालय स्थित रानी प्रभावती उच्च विद्यालय के मैदान पर खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था। खेल महोत्सव के अंतिम दिन रोप पुलिग एवं रिले रेस की प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें क्रमश: रेड हाउस एवं व्हाइट हाउस विजेता बना। इसके पूर्व विद्यालय के 1100 छात्र छात्राओं के सीनियर, जूनियर एवं कीड्स के छात्र छात्राओं के बीच 66 प्रकार की प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें रेड हाउस के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौंवीं बार ओवर ओल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। खेल महोत्सव के समापन पर मुख्य अतिथि तारापुर डीसीएलआर आइए अंसारी एवं भारतीय स्टेट बैंक शाखा संग्रामपुर के प्रबंधक जेएन झा द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया गया।
खेल महोत्सव के सफल संचालन में निदेशक रोसमीन के बरगीस, प्राचार्य जींस के एलोसियस, शिक्षक केपी सर, गूंजन, सतीश, नवीन, शशि, अमित लिनस आदि मौजूद थे।