प्रखंड में डिग्री कॉलेज नहीं रहने से छात्रों को हो रही परेशानी
संवाद सूत्र बरियारपुर(मुंगेर) प्रखंड में डिग्री कॉलेज नहीं रहने के कारण बरियारपुर
संवाद सूत्र, बरियारपुर(मुंगेर) : प्रखंड में डिग्री कॉलेज नहीं रहने के कारण बरियारपुर प्रखंड के छात्र छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण यहां के छात्र-छात्राओं को इंटर के बाद की पढ़ाई करने बाहर जाना पड़ता है। वहीं यहां की छात्राओं को या तो प्रतिदिन ट्रेन या वाहनों से पैसे खर्च कर मुंगेर या भागलपुर जाना पड़ता है। जबकि कई छात्राएं प्रतिदिन होने वाले पैसे के खर्च से बचने के लिये इंटर के बाद पढ़ाई छोड़ देने को मजबूर हो जाती है। प्रखंड की आबादी एक लाख से अधिक है तथा यहां चार कॉलेज हैं जो इंटर स्तरीय हैं। जहां प्रत्येक वर्ष एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को डिग्री कॉलेज प्रखंड में नहीं होने के कारण बाहर के कॉलेजों में नामांकन करना पड़ता है। स्थानीय निवासी कैलाश कुमार, सुमन कुमार, विकास कुमार सहित कई लोगों ने मुख्यमंत्री से प्रखंड में सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना का आग्रह किया है।