Move to Jagran APP

नो एंट्री की समय सारिणी नहीं रहने से लोग परेशान

संवाद सूत्र हवेली खड़गपुर (मुंगेर) नगर पंचायत हवेली खड़गपुर में नो एंट्री की समय सारिणी

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 05:47 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 06:26 AM (IST)
नो एंट्री की समय सारिणी नहीं रहने से लोग परेशान
नो एंट्री की समय सारिणी नहीं रहने से लोग परेशान

संवाद सूत्र हवेली खड़गपुर (मुंगेर): नगर पंचायत हवेली खड़गपुर में नो एंट्री की समय सारिणी निर्धारित नहीं होने के कारण शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश हो जाने से मुख्य बाजार वाले व्यस्ततम इलाकों में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगरवासियों द्वारा नो एंट्री के समय सारणी की मांग को लेकर कई बार पदाधिकारियों को अवगत कराया। लेकिन नतीजा अब तक सिफर रहा है। गुरूवार को वार्ड संख्या दस स्थित एक चिकित्सक के निवास के समीप बड़े वाहन लगा देने के कारण ट्रक चालक तथा राहगीरों के बीच काफी नोकझोंक हुई। नो एंट्री के समय का निर्धारण नही होने से शहर में जाम की स्थिति लगभग प्रतिदिन देखने को मिलती है। ज्ञात हो कि लगभग चार पांच वर्ष पूर्व प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा नो एंट्री की समय सारणी सुबह नौ बजे से लेकर शाम आठ बजे तक निर्धारित की गई थी। उस वक्त प्रशासनिक पदाधिकारी नो एंट्री पालन काफी सख्ती करवाते थे। लेकिन समय बीतने के साथ साथ सब चीज ठंडे बस्ते में चला गया। इस संबंध में नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि बोर्ड की बैठक में निर्णय लेने के बाद ही नो एंट्री की समय सारणी निर्धारित कर पाना संभव है। मामले को लेकर परेशान क्षेत्रवासियों ने अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी तथा जिलाधिकारी से खड़गपुर नगर पंचायत क्षेत्र में बड़े वाहनों के नो एंट्री समय सारणी निर्धारित करने की मांग की है। ताकि क्षेत्रवासी परेशानियों के अलावे नोकझोंक की स्थिति से बच सकें।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.