संग्रामपुर में भी मिला डेंगू का एक मरीज
संवाद सूत्र संग्रामपुर(मुंगेर) प्रखंड के झिकुली पंचायत के वार्ड संख्या10 बिद टोला चंदनियां
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 06:17 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:17 PM (IST)
संवाद सूत्र, संग्रामपुर(मुंगेर) : प्रखंड के झिकुली पंचायत के वार्ड संख्या10 बिद टोला चंदनियां की एक महिला के डेंगू से पीड़ित होने का मामला सामने आया है। महिला का इलाज भागलपुर में चल रहा है। जानकारी के अनुसार चंदनियां गांव के अमरनाथ मंडल की पत्नी मंजू देवी बीते एक सप्ताह से बीमार थी। संग्रामपुर के एक निजी क्लिनिक में उसका उपचार कराया जा रहा था। लेकिन, तबियत में कोई सुधार नहीं होने पर उसे इलाज के लिए भागलपुर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां पैथोलॉजिकल जांच में मंजू देवी को डेंगू होने की बात सामने आई है। इधर, मंजू के डेंगू से पीड़ित होने के बाद लोगों में भय व्याप्त है। प्रखंड क्षेत्र में डेंगू बुखार का यह पहला मामला है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें