Move to Jagran APP

बाढ़ पीड़ितों के बैंक खाते में दिए जाएंगे छह हजार

संवाद सूत्र मुंगेर बाढ़ पीड़ितों को मदद के लिए सरकार की ओर से छह हजार रुपये सहायत

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 05:23 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:10 AM (IST)
बाढ़ पीड़ितों के बैंक खाते में दिए जाएंगे छह हजार
बाढ़ पीड़ितों के बैंक खाते में दिए जाएंगे छह हजार

संवाद सूत्र, मुंगेर : बाढ़ पीड़ितों को मदद के लिए सरकार की ओर से छह हजार रुपये सहायता राशि के रूप में दिए जाएंगे। लेकिन, बाढ़ राहत वितरण में बिचौलियों की भूमिका समाप्त करने के लिए सरकार ने डीबीटी (डायरेक्ट ट्रांसफर) के जरिये राशि सीधे बाढ़ पीड़ित के बैंक खाते में दी जाएगी। यह बातें शुक्रवार को सदर प्रखंड के अंचल कार्यालय में आयोजित बैठक में सीओ दिव्यराज गणेश ने कही। बैठक में सदर प्रखंड के जाफरनगर मुखिया अरूण यादव, नौवागढ़ी दक्षिणी की विभा कुमारी, तारापुर दियारा की बेबी देवी, महुली मुखिया बांके सिंह, टीकारामपुर के पांडव महतो, मय मुखिया प्रतिनिधि संतोष यादव, कुतलुपुर मुखिया रामविलास पासवान, कटरिया मुखिया प्रतिनिधि अरूणजय पासवान सहित अन्य लोग शामिल थे। इस अवसर पर सीओ ने कहा कि जिला मे लगभग पचास हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित है। सर्वे का कार्य शनिवार से प्रत्येक पंचायत में शुरू कर दिया जाएगा। सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद इसकी सूची पटना भेजी जाएगी। इसके बाद बाढ़ प्रभावित पीड़ित के खाते में सीधे राशि ट्रांसफार्मर कर दिया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.