प्रतिमाओं का विसर्जन को ले 30 घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप
संवाद सूत्र हवेली खड़गपुर (मुंगेर) नगर क्षेत्र में मां दुर्गा मां काली एवं भारत माता की प्रि
संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर) : नगर क्षेत्र में मां दुर्गा, मां काली एवं भारत माता की प्रतिमाओं का विसर्जन को लेकर हवेली खड़गपुर में लगभग 30 घंटे तक लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर के बड़ी काली, बड़ी दुर्गा एवं बिषहरी दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन के लिए उठाये जाने के बाद गुरुवार को अनहोनी की आशंका पर विराम लगाने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा बुधवार को दिन के लगभग दो बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। शुक्रवार की रात दस बजे क्षेत्र के सभी प्रतिमाओं का विसर्जन के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। इस बीच क्षेत्र के लोगों को बिजली आपूर्ति बाधित होने से जहां पानी की समस्या से जूझते रहे। वहीं, घरों में रोशनी के लिए एक बार फिर से लोग लालटेन, ढिबरी और मोमबत्ती का सहारा लेते दिखे। एसडीओ संजीव कुमार ने व्हाट्सएप पर मैसेज के माध्यम से प्रतिमाओं के विसर्जन में हो रही बिलंब के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित को लेकर क्षोभ प्रकट किया।