दो दिवसीय रामधुन यज्ञ का शुभारंभ
संवाद सूत्र हवेली खड़गपुर (मुंगेर) प्रखंड क्षेत्र के बढ़ौना गांव स्थित मां कात्यायनी स्थान में
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 09:10 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:27 AM (IST)
संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर) : प्रखंड क्षेत्र के बढ़ौना गांव स्थित मां कात्यायनी स्थान में दो दिवसीय रामधुन यज्ञ का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन पंचायत के मुखिया विभाष कुमार निराला एवं पंचायत समिति सदस्य डब्लू गोस्वामी ने संयुक्त रूप से किया। विद्वान आचार्यों के द्वारा धार्मिक अनुष्ठान तथा जय श्रीराम, जय बजरंगी के जयघोष के बीच रामधुन यज्ञ का अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। मौके पर समिति के युवा अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष बिट्टू शर्मा, सचिव भोला गोस्वामी, रौशन सिंह, रजनीकांत मिश्रा, रणवीर सिंह, यशवंत सिंह, पंकज सिंह, डा. हेमंत सिंह, दिवाकर, पंकज गोस्वामी, पप्पू, नीरज, सागर, गौतम सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें